- मुख्य कंटेंट पर जाएं
- स्क्रीन रीडर एक्सेस
- बीटा वर्जन
मार्केट कैपिटलाइज़ेशनः लार्ज कैप बनाम मिड कैप बनाम स्मॉल कैप को समझें
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन को समझें
लार्ज कैप बनाम मिड कैप बनाम स्मॉल कैप - हर इन्वेस्टर को क्या पता होना चाहिए
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन को समझें
लार्ज कैप बनाम मिड कैप बनाम स्मॉल कैप - हर इन्वेस्टर को क्या पता होना चाहिए
कल्पना करें कि आप एक ऐसे मार्केटप्लेस में जा रहे हैं जो हर तरह की कंपनियों से भरा हुआ है, कुछ बड़ी कंपनियां, कुछ तेज़ी से बढ़ती हुईं कंपनियां, और कुछ उभरती हुईं कंपनियां.
स्टॉक मार्केट में, इनके "साइज़" को तय करने के लिए ध्यान में रखा जाता है इनकामार्केट कैपिटलाइज़ेशन (मार्केट कैप).
स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के लिए इसके बारे में समझना आवश्यक है, क्योंकि कंपनी का साइज़ इसके जोखिम, विकास की क्षमता और स्थिरता को प्रभावित करता है.
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन क्या है?
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन कंपनी के शेयर्स की कुल मार्केट वैल्यू है. इसकी गणना इस प्रकार की जाती है:
मार्केट कैप = शेयर की कीमत x बकाया शेयर्स की संख्या
इसे मार्केट में किसी कंपनी की आर्थिक स्थिति या साइज़ समझें.
सेबी ने कंपनियों को मार्केट कैप के आधार पर तीन कैटेगरी में वर्गीकृत किया है:
- लार्ज-कैप कंपनियां - मार्केट लीडर
- मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड
- स्थिर आय
- कम अस्थिरता
- इन्वेस्टर का ज़्यादा भरोसा
- निरंतर लाभांश (अक्सर)
- मिड-कैप कंपनियां - ग्रोथ चैंपियंस
- लार्ज कैप्स की तुलना में तेज़ ग्रोथ की क्षमता
- मध्यम जोखिम और अस्थिरता
- बिज़नेस और मार्केट का विस्तार
- लॉन्ग-टर्म में संपत्ति बनाने की मज़बूत क्षमता
- स्मॉल-कैप कंपनियां - उभरती कंपनियां
- विकास की अधिक क्षमता
- उच्चतम अस्थिरता और जोखिम
- मार्केट के चरणों के प्रति संवेदनशील
- बेहतर रिटर्न या बेहतर सुधार
ये मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के अनुसार भारत की टॉप 100 कंपनियां हैं.
ये बड़ी कंपनियां हैं - पूरी तरह स्थापित, स्थायी और अपनी इंडस्ट्री में मार्केट लीडर्स.
विशेषताएं:
ये किनके लिए उपयुक्त हैं?
स्थिरता, कम जोखिम, और लॉन्ग-टर्म में स्थिर ग्रोथ चाहने वाले इन्वेस्टर्स.
उदाहरण (सैद्धांतिक रूप में): बड़े बैंक, प्रमुख आईटी फर्म, मुख्य एफएमसीजी कंपनियां.
ये कंपनियां मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के हिसाब से101 से 250रैंक पर हैं.
ये बीच वाली स्थिति में होती हैं — न बहुत बड़ी, न बहुत छोटी.
विशेषताएं:
ये किनके लिए उपयुक्त हैं?
ऐसे इन्वेस्टर्स, जो वृद्धि और स्थिरता के संतुलन का बैलेंस चाहते हैं, और थोड़ा-बहुत जोखिम लेने को तैयार हैं.
उदाहरण (सैद्धांतिक रूप से): मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स, हेल्थकेयर, या टेक्नोलॉजी में उभरती हुई कंपनियां.
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के हिसाब से इन कंपनियां की रेटिंग 251 और उससे अधिक हैं. ये छोटे, लेकिन गतिशील बिज़नेस होते हैं, अक्सर नए, किसी खास क्षेत्र पर केंद्रित, या विस्तार के शुरुआती चरण में होते हैं.
विशेषताएं:
ये किनके लिए उपयुक्त हैं?
उच्च-जोखिम लेने की क्षमता और लॉन्ग-टर्म तक बने रहने वाले अनुभवी इन्वेस्टर्स के लिए.
उदाहरण (सैद्धांतिक रूप से): नए ज़माने के बिज़नेस, सेक्टर में बदलाव लानी वाली कंपनियां, या किसी क्षेत्र में मज़बूत पकड़ रखने वाली मिड-साइज़ कंपनियां.
इन्वेस्टमेंट में मार्केट कैप क्यों महत्वपूर्ण है
- जोखिम के स्तर अलग-अलग होते हैं - बड़ी कंपनियां अधिक स्थिर होती हैं; छोटी कंपनियां अधिक अस्थिर होती हैं.
- संभावित रिटर्न अलग-अलग होते हैं - स्मॉल कैप बुल मार्केट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं; लार्ज कैप कठिन चरणों में स्थिरता प्रदान करते हैं.
- एलोकेशन महत्वपूर्ण है - आपका लार्ज, मिड और स्मॉल कैप का मिश्रण यह निर्धारित करता है कि आपका पोर्टफोलियो कैसे परफॉर्म करेगा.
- मज़बूती और स्थिरता अलग-अलग होती है - मंदी के दौरान लार्ज कैप में आमतौर पर कम गिरावट होती है, जबकि स्मॉल कैप में तेज़ गिरावट आ सकती है.
एक सरल उदाहरण
किसी संगठन में अलग-अलग कर्मचारियों के रूप में तीन कैटेगरी के बारे में सोचें:
- लार्ज कैप्स: सीनियर एम्प्लॉई — अनुभवी, भरोसेमंद, लगातार काम करने वाले लोग.
- मिड कैप्स: राइजिंग स्टार - एनर्जेटिक, क्षमतावान, लेकिन अभी मैच्योर हो रहे हैं.
- स्मॉल कैप्स: इंटर्न - उम्मीदों से भरे, लेकिन परफॉर्मेंस में अप्रत्याशित.
हर किसी का अपना महत्व है और यह आपके लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता पर निर्भर करता है.
बैलेंस्ड पोर्टफोलियो कैसे बनाएं
- स्थिरता के लिए: लार्ज कैप्स में अधिक एलोकेशन करें
- ग्रोथ के लिए: मिड कैप्स में सार्थक इन्वेस्टमेंट करें
- लॉन्ग-टर्म में संपत्ति निर्माण के लिए: स्मॉल कैप्स पर सावधानीपूर्वक विचार करें
- हमेशा अपनी जोखिम प्रोफाइल और इन्वेस्टमेंट अवधि के अनुसार प्लान बनाएं
- अगर अनिश्चित हैं, तो सेबी-रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र या मान्यता प्राप्त एजेंट से मदद लें
संक्षेप में: साइज़ सब कुछ नहीं है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है
लार्ज कैप्स आत्मविश्वास देते हैं, मिड कैप्स गति देते हैं, और स्मॉल कैप्स क्षमता प्रदान करते हैं.
सबसे स्मार्ट पोर्टफोलियो में लक्ष्य, अवधि और जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर इन तीनों का मिश्रण होता है.
तो अगली बार जब आप इन्वेस्ट करें, तो खुद से पूछें:
“क्या मैं अपने लक्ष्यों के लिए लार्ज, मिड और स्मॉल कैप्स का सही मिश्रण चुन रहा/रही हूं?”
क्योंकि किसी कंपनी के साइज़ को समझने से आपकी संपत्ति में बड़ा फर्क पड़ सकता है.
