सिक्योरिटीज़ इन्वेस्टमेंट में जोखिम कम करने का तरीका

स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट करने से वित्तीय लाभ तो होता है, लेकिन इसमें जोखिम भी होता है. मार्केट्स स्वभाव से ही अप्रत्याशित होते हैं और आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक प्रभावों के अधीन होते हैं. इन अनिश्चितताओं से निपटने के लिए इन्वेस्टक जोखिम घटाने की तकनीकों का रुख करते हैं.

स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट करने से वित्तीय लाभ तो होता है, लेकिन इसमें जोखिम भी होता है. मार्केट्स स्वभाव से ही अप्रत्याशित होते हैं और आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक प्रभावों के अधीन होते हैं. इन अनिश्चितताओं से निपटने के लिए इन्वेस्टर जोखिम घटाने की तकनीकों का रुख करते हैं. जोखिम मैनेजमेंट को इन्वेस्ट की एक सबसे महत्वपूर्ण रणनीति माना जाता है. यह ब्लॉग जोखिम मैनेजमेंट पर, उसके महत्व पर और इस बात पर फोकस करता है कि इन्वेस्टर हानियों के नियंत्रण के लिए जोखिम को कैसे मैनेज करते हैं.

सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में जोखिम घटाने का क्या अर्थ है?

इन्वेस्टमेंट के जोखिमों के संभावित हानिकारक प्रभावों को घटाने या खत्म करने के उपाय निर्धारित करके उन्हें लागू करने को जोखिम घटाना कहा जाता है. सिक्योरिटीज़ के मामले में इन जोखिमों में मार्केट के उतार-चढ़ाव, ब्याज दरों के बदलाव, उधार चुकाने में चूक, भू-राजनीतिक घटनाओं के माध्यम से व्यवधान और ढेरों अन्य जोखिम शामिल हैं. जोखिम घटाने के अंतर्गत जोखिम को पूरी तरह खत्म करने का प्रयास नहीं किया जाता - इन्वेस्टमेंट के क्षेत्रों में ऐसा कर पाना असंभव है - बल्कि यहां बैलेंस बनाए रखने के लिए जोखिम को मैनेज करने पर फोकस किया जाता है.

जोखिम कम करना क्यों महत्वपूर्ण है?

  1. पूंजी की सुरक्षा करता है: इससे इन्वेस्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि संभावित हानियां बहुत अधिक न हों, जिससे वे मार्केट की अप्रत्याशित गिरावटों के दौरान सुरक्षित रहकर अपने मूल इन्वेस्टमेंट का बचाव कर पाते हैं.

  2. रिटर्न बढ़ाता है: अच्छे विविधीकरण और जोखिम मैनेजमेंट को अपनाने से, समय के साथ इन्वेस्टमेंट से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि हानि की संभावना घटती है और किए गए इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न मिलता है.

  3. तनाव घटाता है: इन्वेस्टर को यह आश्वासन मिलता है कि उसके इन्वेस्टमेंट को पर्याप्त सुरक्षा मिली हुई है, जिससे उसे मार्केट की छोटे समय की गतिविधियों की चिंता करने की बजाए अपने भावी उद्देश्यों पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है. 

  4. वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है: उचित जोखिम मैनेजमेंट लागू रखने से यह लाभ है कि यदि इन्वेस्टमेंट का एकाध निर्णय गलत भी हो तो भी वह व्यक्ति की पूरी वित्तीय रणनीति को बाधित नहीं कर पाता है. 

सिक्योरिटीज़ इन्वेस्टमेंट में जोखिम के प्रकार -

  • जोखिम घटाने के साधनों के उपयोग से पहले, शुरुआत में यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि इन्वेस्टमेंट में क्या-क्या जोखिम होते हैं:

  1. मार्केट का जोखिम: पूरे मार्केट को प्रभावित करने वाले कारणों, जैसे आर्थिक मंदी या युद्ध, के फलस्वरूप वैल्यू के अपने-आप घटने का जोखिम.

  2. क्रेडिट का जोखिम: बॉन्ड जारीकर्ता द्वारा या किसी व्यक्ति से ऋण लेने वाले व्यक्ति द्वारा भुगतान नहीं किए जाने का जोखिम.

  3. लिक्विडिटी का जोखिम: सिक्योरिटीज़ को तुरंत व आसानी से खरीद या बेच नहीं पाना जिससे मार्केट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

  4. महंगाई का जोखिम: समय के साथ कीमतों में वृद्धि के फलस्वरूप पैसों की खरीद क्षमता घटने का जोखिम.

समय के साथ कीमतों में वृद्धि के फलस्वरूप पैसों की खरीद क्षमता घटने का जोखिम.

जोखिम कम करने के लिए रणनीतियां

  1. डाइवर्सिफिकेशन यानी विविधीकरण: अलग-अलग वर्गों के एसेट (स्टॉक, बॉन्ड, रियल एस्टेट) और अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में इन्वेस्टमेंट होने से यह सुनिश्चित होता है कि यदि कोई एकाध इन्वेस्टमेंट अच्छा परफॉर्म न करे तो भी संपूर्ण परफॉर्मेंस पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा.

  2. एसेट एलोकेशन: जोखिम क्षमता, अपेक्षित रिटर्न और मार्केट की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संसाधन एलोकेट करने यानी हिस्सों में बांटकर इन्वेस्टमेंट करने से व्यक्ति स्वीकार्य स्तर के जोखिम के साथ अधिकतम रिटर्न हासिल कर पाता है.

  3. हेजिंग: हानि की संभावनाओं को बेअसर करने के लिए ऑप्शंस या फ्यूचर्स अथवा ऐसे ही अन्य वित्तीय इंस्ट्रूमेंट का उपयोग करना.

  4. नियमित निगरानी: मार्केट की बदलती स्थितियों पर और पोर्टफोलियो कैसा परफॉर्म कर रहा है इस बात पर नज़र रखने से समय रहते आवश्यक बदलाव कर पाना संभव हो पाता है.

  5. स्टॉप-लॉस ऑर्डर: ये किसी सिक्योरिटी की कीमत एक निर्धारित स्तर से नीचे चली जाने पर उसे अपने-आप बेच देने के निर्देश होते हैं जिनसे संभावित हानियों को घटाने में मदद मिलती है.

  6. रिसर्च और शिक्षण: इन्वेस्टमेंट मार्केट और उसके इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में जानकार बनना, जानकार निर्णय लेने और खराब इन्वेस्टमेंट का जोखिम घटाने की एक अति महत्वपूर्ण रणनीति है.

निष्कर्ष:

सिक्योरिटीज़ के इन्वेस्टमेंट में प्रभावी जोखिम मैनेजमेंट से लंबे समय में वित्तीय स्थिरता और सफलता पाने में मदद मिलती है. जोखिम की बुनियादी बातों - उसके प्रकारों - से विविधीकरण, हेजिंग की रणनीतियों, निरंतर निगरानी इत्यादि के माध्यम से अनिश्चितता के प्रति एक दृष्टिकोण को समझना संभव हो पाता है। हमेशा याद रखें कि कोई भी इन्वेस्टमेंट जोखिम से मुक्त नहीं है, पर जब जोखिम को तर्कसंगत ढंग से समझा-संभाला जाए तो यही जोखिम इन्वेस्टर्स को अनेक अवसर प्रदान कर सकता है.

आगे कैसे बढ़ें यह पता करने के लिए, सबसे पहले अपने इन्वेस्टमेंट का, अपनी जोखिम क्षमता का और मार्केट की गहन जानकारी का मूल्यांकन करें. यदि उचित रणनीतियों का पालन हो तो कोई भी जोखिम अपराजेय नहीं है.

आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें

आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनने का अर्थ है इन्वेस्ट का जानकार बनना और स्वतंत्र निर्णयों के माध्यम से अपने वित्तीय भविष्य का नियंत्रण अपने हाथों में लेना. इन्वेस्ट की बुनियादी बातें समझ लेने से आप पूरे विश्वास से वित्तीय बाज़ार का लाभ ले पाएंगे और अपने इन्वेस्ट लक्ष्य हासिल कर पाएंगे.

इन्वेस्ट का अर्थ केवल पैसे बनाना नहीं है; बल्कि एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य बनाना भी है. अपने इन्वेस्ट का सफर आज ही शुरू करें और हर भारतीय को आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनाने के सीडीएसएल के मिशन का हिस्सा बनें!