- मुख्य कंटेंट पर जाएं
- स्क्रीन रीडर एक्सेस
- बीटा वर्जन
आपकी केवाईसी: आपकी पहचान चुराने का हथियार
कैसे धोखेबाज़ केवाईसी व डेटा चोरी से पैसा और पहचान चुराते हैं
हमें सभी को इस तरह की कॉल, ईमेल या मैसेज मिले होंगे:
"आपकी केवाईसी समाप्त हो रही है. इसे तुरंत अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें, वरना आपका खाता ब्लॉक हो जाएगा
कैसे धोखेबाज़ केवाईसी व डेटा चोरी से पैसा और पहचान चुराते हैं
हम सभी को इस तरह के — कॉल, ईमेल या मैसेज ज़रूर मिले होंगे:
"आपकी केवाईसी समाप्त हो रही है. इसे तुरंत अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें, वरना आपका खाता ब्लॉक हो जाएगा
घबराहट में, बहुत सारे लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं, डॉक्यूमेंट अपलोड कर देते हैं या ओटीपी शेयर कर देते हैं - बाद में उन्हें पता चलता है कि उनका पर्सनल और वित्तीय डेटा चोरी हो गया है.
यह केवाईसी और डेटा थेफ्ट स्कैम की सच्चाई है - जो डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी के सबसे तेज़ी से बढ़ते रूपों में से एक है.
केवाईसी फ्रॉड क्या है?
केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) एक वैध प्रोसेस है जिसका उपयोग बैंक, ब्रोकर और वित्तीय संस्थानों द्वारा आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए किया जाता है. हालांकि, स्कैमर्स भी भरोसेमंद संस्थाओं की नकल करना और लोगों को धोखे में डालकर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल करना सीख गए हैं.
यह आमतौर पर कैसे होता है:
-
आपको ऐसी कॉल, एसएमएस या ईमेल प्राप्त होता है, जिसमें बैंक, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, डिपॉज़िटरी या अन्य वित्तीय संस्थानों से होने का दावा किया गया होता है.
-
वे आपको चेतावनी देते हैं कि आपकी केवाईसी अमान्य है या जल्द ही समाप्त होने वाली है, जिससे आपमें घबराहट और इसे तुरंत करने की भावना उत्पन्न हो जाती है.
-
आपसे लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी शेयर करने, आईडी प्रूफ अपलोड करने या ऑनलाइन विवरण भरने के लिए कहा जाता है.
-
नकली साइट या ऐप आपका डेटा चुरा लेते हैं - और बस कुछ घंटों या दिनों में ही, आपका पैसा अथवा पहचान खतरे में पड़ जाती है.
स्कैमर आपके केवाईसी डेटा का उपयोग कैसे करते हैं
धोखेबाज़ों को आपके पर्सनल डॉक्यूमेंट और जानकारी मिल जाने के बाद, वे:
-
आपके नाम पर नकली बैंक या ट्रेडिंग खाता खोल सकते हैं.
-
आपकी चोरी की गई डीटेल्स का प्रयोग करके लोन, क्रेडिट कार्ड या सिम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
-
अनधिकृत ट्रांज़ैक्शन या निकासी कर सकते हैं.
-
डार्क वेब पर अन्य साइबर अपराधियों को आपका डेटा बेच सकते हैं.
सिर्फ एक केवाईसी डॉक्यूमेंट जैसे - आधार, पैन या कैंसल्ड चेक - आपकी पूरी वित्तीय प्रोफाइल का एक्सेस दूसरों को दे सकता है.
खतरनाक हकीकत
-
एक 73 साल की महिला के साथ केवाईसी वेरिफिकेशन फ्रॉड में ₹2 लाख का स्कैम हुआ.
https://www.business-standard.com/finance/personal-finance/rs-2-lakh-kyc-update-scam-what-is-it-how-it-happened-and-how-to-avoid-it-124082800231_1.html -
आरबीआई और सेबी ने इन्वेस्टर्स के लिए बार-बार सलाह जारी की है कि वे अनवेरिफाइड चैनलों के माध्यम से केवाईसी डॉक्यूमेंट या ओटीपी शेयर न करें.
-
कई मामलों में, स्कैमर्स ने कंपनी लोगो के साथ वैध वेबसाइटों की हूबहू नकल बनाई है, ताकि भोले-भाले लोगों से डेटा प्राप्त किया जा सके.
केवाईसी और डेटा थेफ्ट स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित करें
-
एसएमएस, व्हॉट्सऐप या ईमेल के माध्यम से प्राप्त केवाईसी अपडेट लिंक पर कभी भी क्लिक न करें.
-
स्रोत सत्यापित करें - इसके बजाय सीधे अपने बैंक या मध्यस्थ की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर जाएं.
-
कॉल या चैट पर अपना पैन, आधार या कैंसल्ड चेक शेयर न करें. कोई भी वास्तविक प्रतिनिधि कभी भी ऐसे इनकी मांग नहीं करेगा.
-
तुरंत कार्रवाई के संदेशों से सावधान रहें - "तुरंत कार्रवाई आवश्यक" संदेश स्कैम करने का एक पुराना तरीका है.
-
किसी भी केवाईसी अनुरोध का जवाब देने से पहले चेक करें कि वह मध्यस्थ सेबी-रजिस्टर्ड है या नहीं: सेबी | मान्यता प्राप्त मध्यस्थ.
-
अपने डीमैट, बैंक और म्यूचुअल फंड खाते के लिए ट्रांज़ैक्शन और लॉग-इन अलर्ट सक्रिय करें - ताकि आपको किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया जा सके.
-
डेटा के खतरे में पड़ने पर या चोरी होने पर तुरंत इसके बारे में अपने वित्तीय संस्थान को बताएं और यहां पर रिपोर्ट करेंः cybercrime.gov.in.
निष्कर्ष: आपका डेटा एक संपत्ति है-इसकी सुरक्षा वैसे ही करें
केवाईसी आपको सुरक्षित रखने के लिए है - लेकिन केवल तभी जब इसे सुरक्षित और सत्यापित चैनलों के माध्यम से किया जाए. डर और जल्दबाज़ी का सहारा लेकर फ्रॉड आपकी सबसे महत्त्वपूर्ण चीज़ चुराते हैं, जो है: आपकी पहचान.
इसलिए, लिंक पर क्लिक करने या डॉक्यूमेंट अपलोड करने से पहले:
ठहरें. सोचें. सत्यापित करें.
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें, क्योंकि डिजिटल दुनिया में, आपकी जानकारी आपकी संपत्ति है.
इसकी सुरक्षा वैसे ही की जानी चाहिए, जैसे आप अपनी मेहनत से कमाए गए पैसों की करते हैं.
