फर्ज़ी हाई रिटर्न ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म

जब ट्रेडिंग बन जाए त्रासदी

फर्जी हाई-रिटर्न दिखाने वाले ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से सावधान रहें

इसकी शुरुआत एक मैसेज, विज्ञापन या किसी दोस्त की "सफलता की कहानी" से होती है

जब ट्रेडिंग बन जाए त्रासदी

फर्जी हाई-रिटर्न दिखाने वाले ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से सावधान रहें

इसकी शुरुआत एक मैसेज, विज्ञापन या किसी दोस्त की "सफलता की कहानी" से होती है

"हमारे एआई-आधारित ट्रेडिंग ऐप के ज़रिए हर हफ्ते 10% लाभ कमाएं!"
"जब चाहे पैसे निकालें - गारंटीड रिटर्न!"

आप साइन-अप करते हैं. डैशबोर्ड आकर्षक दिखता है. आप ₹10,000 जमा करते हैं, और कुछ ही दिनों में आपके खात में ₹12,000 दिखने लगते हैं. आप थोड़ा पैसा निकालकर आज़माते भी हैं - और वाह, वो वाकई मिल जाता है! अब आप और ज़्यादा इन्वेस्ट करते हैं.

फिर अचानक, ऐप काम करना बंद कर देता है. आपका खाता लॉक हो जाता है. ग्राहक सपोर्ट गायब हो जाता है.

आपके साथ स्कैम हो गया है.

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म स्कैम क्या है?

धोखाधड़ी करने वाले लोग ऐसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप बनाते हैं, जो चार्ट, डैशबोर्ड और लाइव मार्केट डेटा के साथ -पूरी तरह से बिल्कुल असली ट्रेडिंग माहौल की नकल करते हैं.

वे अवास्तविक रूप से ऊंचे मुनाफे का वादा करते हैं, जो अक्सर इनके नाम पर होते हैं:

  • एल्गोरिथ्मिक या एआई-आधारित ट्रेडिंग,

  • फॉरेक्स या क्रिप्टो ट्रेडिंग,

  • कमोडिटी या डेरिवेटिव स्कीम, या

  • वैश्विक इन्वेस्टमेंट के अवसर.

शुरुआत में, भरोसा बनाने के लिए वे छोटे लाभ दिखाते हैं और तुरंत निकासी करने देते हैं. जैसे ही आप बड़ी का राशि इन्वेस्ट करते हैं, तो प्लेटफॉर्म या तो आपके खाते को ब्लॉक कर देता है, निकासी को रोक देता है, या पूरी तरह से गायब ही हो जाता है.

ये स्कैम कैसे काम करते हैं

  1. लालच दिखाना: आकर्षक सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सऐप मैसेज, उच्च रिटर्न का वादा करते हैं.

  2. भरोसा बनाना: छोटी निकासी सफल होती है; आपके खाते में नकली लाभ दिखाई देते हैं.

  3. फंसाना: आप "टॉप-अप" या "प्रीमियम प्लान में अपग्रेड" करने के लिए भरोसे में आ जाते हैं."

  4. और धड़ाम: निकासी फेल हो जाती हैं, आपका बैलेंस गायब हो जाता है, साथ ही स्कैमर भी.

इन स्कैम में अक्सर नकली कस्टमर केयर नंबर, क्लोन की गई वेबसाइट और यहां तक कि नकली टेस्टिमोनियल का उपयोग किया गया होता है.

रियल-लाइफ केस

  • हाल ही में एक मामला सामने आया है, जहां एक नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने भारतीय इन्वेस्टर्स से ₹800 करोड़ से अधिक का लॉन्ड्रिंग किया है. https://timesofindia.indiatimes.com/india/illegal-trading-platform-made-rs-800cr-profit-in-india-in-just-9-months/articleshow/124300311.cms

  • कई स्कैम को यूट्यूब इन्फ्लुएंसर और टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से "सीमित अवधि का ट्रेडिंग एक्सेस" ऑफर के तौर पर प्रमोट किया जाता है

  • यूज़र के भारी निवेश करने के बाद, उन्हें पूरी तरह से लॉक-आउट करने से पहले, उनसे "टैक्स या सत्यापन शुल्क का भुगतान करने" को कहा जाता है.

खुद को कैसे सुरक्षित करें

  • गारंटीड या फिक्स्ड रिटर्न के बारे में संदेह करें - मार्केट इस तरह से काम नहीं करते हैं.

  • ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या मध्यस्थता की जांच करेंसेबी की आधिकारिक लिस्ट में:
    सेबी | मान्यता प्राप्त मध्यस्थ

  • भारत में रजिस्टर्ड न होने वाले ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से बचें या पर्सनल खाता या क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से भुगतान मांगें.

  • किसी भी ऐसे के साथ कभी भी ओटीपी, लॉग-इन क्रेडेंशियल या रिमोट एक्सेस (डेस्कटॉप शेयरिंग ऐप के माध्यम से) शेयर न करें जो "ट्रेड करने में आपकी मदद" करने का दावा करता हो

  • किसी भी ट्रेडिंग ऐप को डाउनलोड करने से पहले रिव्यू और ऐप की अनुमति चेक करें.

  • व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम या इंस्टाग्राम पर अवांछित इन्वेस्टमेंट समूहों से सावधान रहें.

  • ऐसी धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें cybercrime.gov.in पर और अगर आपने फंड ट्रांसफर किया है, तो तुरंत अपने बैंक को अलर्ट करें.

अंतिम सलाह: आसान मुनाफा नहीं होता, सिर्फ आसान शिकार होता है

स्कैमर्स को एक बात पता होती है: लालच और जल्दबाज़ी ही गलत फैसलों का कारण बनते हैं.
कोई भी वैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म निरंतर लाभ या तुरंत निकासी की गारंटी नहीं दे सकता है.

इसलिए किसी भी "अविश्वसनीय रूप से अच्छे" ऐप या प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन्वेस्ट करने से पहले, याद रखें:
ठहरें. सोचें. सत्यापित करें.

आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें, क्योंकि इन्वेस्टमेंट में, धैर्य से संपत्ति बढ़ती है - शॉर्टकट से नुकसान ही होता है.