विशेष ऑफर या बड़ी धोखाधड़ी?

फर्जी एसएमई (लघु और मध्यम उद्यम) आईपीओ और प्री-आईपीओ शेयर धोखाधड़ी का बढ़ता खतरा

इसकी शुरुआत एक आकर्षक प्रपोजल से होती है:

फर्जी एसएमई (लघु और मध्यम उद्यम) आईपीओ और प्री-आईपीओ शेयर धोखाधड़ी का बढ़ता खतरा

इसकी शुरुआत एक आकर्षक प्रपोजल से होती है:

"सर, हम आपको विशेष छूट पर प्री-आईपीओ शेयर्स का जल्दी एक्सेस दे सकते हैं. कंपनी लिस्ट होने के बाद, आपके पैसे आसानी से दोगुने हो जाएंगे. यह एक विशेष डील है -मौका न चूकें! "

धोखेबाज़ अपने आपको प्राइमरी मार्केट से जुड़े ब्रोकर, मध्यस्थ व्यक्ति या अंदरूनी व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं. वे आपको तेज़ी से बढ़ते एसएमई आईपीओ या प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में शेयर्स देने का ऑफर देते हैं जो इतने अच्छे लगते हैं कि आप उन्हें छोड़ नहीं सकते.

आप पैसे ट्रांसफर कर देते हैं.
"एलोकेशन" कभी नहीं होता है.
और धोखेबाज़ भी गायब हो जाते हैं.

फर्जी एसएमई आईपीओ और प्री-आईपीओ शेयर धोखाधड़ी क्या है?

इन धोखाधड़ी में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) और स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज़ (एसएमई) लिस्टिंग में इन्वेस्टर्स की रुचि का फायदा उठाया जाता है, जो अक्सर तेज़ लिस्टिंग से मिलने वाले लाभ की संभावना के कारण फंस जाते हैं.

धोखेबाज ये काम करते हैं:

  • अपने आपको ब्रोकर, मर्चेंट बैंकर या अंदरूनी व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं

  • छूट वाली दरों पर प्री-आईपीओ या एसएमई शेयर्स के "विशेष अलॉटमेंट" का ऑफर देते हैं

  • असली दिखने वाले फर्जी डॉक्यूमेंट, अलॉटमेंट लेटर या रसीद शेयर करते हैं

  • नियमित चैनलों के बजाय, पर्सनल खाते में पैसे मांगते हैं

कई इन्वेस्टर्स को ठगने के बाद वे गायब हो जाते हैं और पीड़ितों को न तो शेयर्स मिलते हैं और न ही अपने पैसे मिलते हैं.

इन्वेस्टर्स इसमें क्यों फंस जाते हैं

  • तुरंत लाभ का लालच: प्री-आईपीओ और एसएमई आईपीओ के अक्सर अधिक कीमत पर लिस्ट होने से अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है.

  • मौका चूकने का डर (एफओएमओ): धोखेबाज़ जल्दबाजी का दिखावा करते हैं - "सीमित एलोकेशन की बात बोलते हैं और अभी निर्णय लेने की बात करते हैं".

  • शब्दजाल का प्रयोग: "एंकर इन्वेस्टर्स", "एक्सक्लूसिव ट्रांच" या "दोस्तों और परिवार के एलोकेशन" जैसी शब्द धोखाधड़ी को वैध बना देते हैं.

  • सत्यापन की कमी: कई इन्वेस्टर्स चेक नहीं करते हैं कि मध्यस्थ सेबी-रजिस्टर्ड है या नहीं.

वास्तविक मामले

खुद को कैसे सुरक्षित करें

  1. याद रखें: कोई "बैकडोर अलॉटमेंट" नहीं होता है. आईपीओ और एसएमई इश्यू सेबी की सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हैं. शेयर पारदर्शी तरीके से एलोकेट किए जाते हैं.

  2. तथाकथित ब्रोकर या इनसाइडर के पर्सनल खाता में कभी भी फंड ट्रांसफर न करें. अपने डीमैट और ट्रेडिंग खाता से लिंक केवल आधिकारिक बैंकिंग चैनल का उपयोग करें.

  3. किसी भी ऑफर को स्वीकार करने से पहले चेक करें कि मध्यस्थ सेबी-रजिस्टर्ड है या नहीं.

  4. नकली अलॉटमेंट लेटर से सावधान रहें. सभी असली अलॉटमेंट सीधे आपके डीमैट खाते में जमा होते हैं, कभी भी ईमेल या पीडीएफ के माध्यम से नहीं होते हैं.

  5. गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं. आईपीओ, खासकर एसएमई आईपीओ, किसी भी अन्य इक्विटी इन्वेस्टमेंट की तरह जोखिम से भरे होते हैं.

  6. सेबी, स्टॉक एक्सचेंज या cybercrime.gov.in के पास संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करें.

निष्कर्ष: अगर कोई यह कहे कि यह बहुत विशेष ऑफर है, समझ जाएं कि यह धोखाधड़ी की चाल हो सकती है

धोखाधड़ी करने वाले लोग प्रचार करते हैं और शॉर्टकट तरीके बताते हैं. वे आपको "आईपीओ टेबल पर विशेष सीट" का वादा करते हैं, लेकिन वास्तव में, कोई सीक्रेट अलॉटमेंट या अंदरूनी छूट की बात नहीं नहीं होती है.

तो अगली बार जब आपको आधिकारिक चैनल्स के अलावा कहीं और से प्री-आईपीओ या एसएमई आईपीओ शेयर्स के ऑफर्स आएं, तो याद रखेंरुकें, सोचें और जांचें.
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें!

क्योंकि इन्वेस्ट करते समय सिर्फ वही 'विशेष ऑफर' भरोसेमंद होता है जो आपके अपने डिमैट खाते में दर्ज हो और नियमों के तहत प्राप्त हो.