- मुख्य कंटेंट पर जाएं
- स्क्रीन रीडर एक्सेस
- बीटा वर्जन
विभिन्न प्रकार की सिक्योरिटीज़: स्टॉक, बॉन्ड और भी बहुत कुछ
जब इन्वेस्ट की बात आती है, तो अक्सर "सिक्योरिटीज़" शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. सिक्योरिटीज़ ऐसे वित्तीय इंस्ट्रूमेंट होती हैं जो स्वामित्व को (जैसे स्टॉक), ऋण दायित्व को (जैसे बॉन्ड) या स्वामित्व के अधिकार को (जैसे म्यूचुअल फंड) दर्शाती हैं. इनके माध्यम से व्यक्ति और व्यवसाय अपनी संपदा बढ़ा पाते हैं और अपने वित्तीय टारगेट पूरे कर पाते हैं.
जब इन्वेस्ट की बात आती है, तो अक्सर "सिक्योरिटीज़" शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. सिक्योरिटीज़ ऐसे वित्तीय संसाधन हैं, जो ओनरशिप (जैसे स्टॉक), डेट ऑब्लिगेशन को (जैसे बॉन्ड) या ओनरशिप के अधिकार को (जैसे म्यूचुअल फंड) दर्शाती हैं. इनके माध्यम से व्यक्ति और व्यवसायी अपनी संपत्ति बढ़ा पाते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे कर पाते हैं. आइए, सिक्योरिटीज़ के सबसे आम प्रकार और उनका काम करने का तरीका जानें, जिससे आपको इन्वेस्ट के जानकार निर्णय लेने में मदद मिलेगी.
1. स्टॉक: कंपनी के एक अंश का स्वामित्व
स्टॉक, जिन्हें शेयर या इक्विटी भी कहते हैं, कंपनी में आंशिक स्वामित्व को दर्शाते हैं. जब आप स्टॉक खरीदते हैं तो वास्तव में आप एक शेयरधारक बन जाते हैं और कंपनी के लाभ में हिस्सेदार हो जाते हैं.
मुख्य विशेषताएं:
-
अधिक रिटर्न की संभावना: अन्य सिक्योरिटीज़ की तुलना में स्टॉक प्रायः अधिक रिटर्न देते हैं, पर उनके साथ जोखिम भी अधिक होते हैं.
-
लाभांश: कई कंपनियां अपने लाभ का एक हिस्सा शेयरधारकों को लाभांश के रूप में वितरित करती हैं.
-
लिक्विडिटी: स्टॉक मार्केट में स्टॉक को आसानी से खरीदा व बेचा जा सकता है, यानी वे एक अधिक लिक्विड इन्वेस्टमेंट हैं.
उदाहरण:
यदि आप किसी टेक कंपनी के स्टॉक में इन्वेस्ट करते हैं, तो आप एक आंशिक स्वामी बन जाते हैं. यदि कंपनी प्रगति करती है, तो आपके शेयरों की वैल्यू बढ़ सकती है, जिससे आपको शेयर बेचने पर पूंजी लाभ मिलने की संभावना होती है.
2. बॉन्ड: फिक्स्ड रिटर्न के बदले पैसे उधार देना
बॉन्ड डेट (ऋण) सिक्योरिटीज़ होते हैं जिनमें इन्वेस्टर कुछ इकाइयों, जैसे कॉर्पोरेशन या सरकारों, को पैसे उधार देते हैं. बॉन्ड जारीकर्ता बदले में नियमित अंतरालों पर ब्याज चुकाने और मेच्योरिटी पर मूलधन वापस चुकाने का वचन देता है.
मुख्य विशेषताएं:
-
फिक्स्ड आय: बॉन्ड से मिलने वाले ब्याज के भुगतान निश्चित होते हैं, यानी वे स्टॉक की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं.
-
प्रकार: बॉन्ड विभिन्न प्रकारों में आते हैं, जैसे सरकारी बॉन्ड, कॉर्पोरेट बॉन्ड और नगरपालिका बॉन्ड.
-
जोखिम घटक: जहां सरकारी बॉन्ड सुरक्षित माने जाते हैं, वहीं कॉर्पोरेट बॉन्ड अधिक जोखिम वाले होते हैं पर वे बेहतर रिटर्न भी देते हैं.
उदाहरण:
जब आप सरकारी बॉन्ड खरीदते हैं, तो आप एक निश्चित अवधि के लिए सरकार को पैसे उधार देते हैं. बदले में, आप ब्याज अर्जित करते हैं.
3. म्यूचुअल फंड: विविधीकृत इन्वेस्टमेंट
म्यूचुअल फंड कई इन्वेस्टर्स से पैसे इकट्ठे करके उन्हें स्टॉक, बॉन्ड या अन्य एसेट के मिश्रण में लगाते हैं. एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर इन निवेशों को संभालता है, जिससे बिगिनर्स के लिए काम आसान हो जाता है.
मुख्य विशेषताएं:
-
विविधीकरण: निवेशों को विभिन्न सिक्योरिटीज़ में फैलाकर जोखिम घटाता है.
-
प्रोफेशनल मैनेजमेंट: अनुभवी फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है.
-
सुविधाजनक ऑप्शन्स: आप अपनी जोखिम क्षमता के आधार पर इक्विटी फंड, डेट फंड या हाइब्रिड फंड में से चुन सकते हैं.
उदाहरण:
यदि आप स्टॉक में सीधे इन्वेस्ट को लेकर अनिश्चित हैं, तो म्यूचुअल फंड आपको इन्वेस्ट का एक कम जोखिम वाला बैलेंस्ड तरीका प्रदान कर सकते हैं.
4. एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ): चित भी आपकी और पट भी
ईटीएफ में स्टॉक और म्यूचुअल फंड, दोनों की विशेषताएं होती हैं. वे स्टॉक की तरह स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते हैं, पर वे कई सिक्योरिटीज़ की बास्केट होते हैं.
मुख्य विशेषताएं:
-
लचीलापन: मार्केट खुले रहने के दौरान स्टॉक की तरह खरीदे और बेचे जाते हैं.
-
कम लागत: इनकी फीस म्यूचुअल फंड से आम तौर पर कम होती है. इस बात के अपवाद भी हैं, और इन्वेस्टर्स को ईटीएफ और म्यूचुअल फंड की आपेक्षिक लागतें हमेशा जांच लेनी चाहिए.
-
विविध विकल्प: ईटीएफ विभिन्न सेक्टर विशेष, इंडाइसेस या कमोडिटीज़ को ट्रैक कर सकते हैं.
उदाहरण:
यदि आपकी टेक सेक्टर में रुचि है, तो टेक कंपनियों को ट्रैक करने वाले ईटीएफ से आपको अलग-अलग स्टॉक चुने बिना ही इस इंडस्ट्री का एक्सपोज़र मिल जाएगा.
5. डेरिवेटिव: एडवांस्ड इन्वेस्टर्स के लिए
डेरिवेटिव ऐसे कॉन्ट्रैक्ट्स हैं जिनकी वैल्यू किसी अंडरलाइंग एसेट, जैसे स्टॉक, कमोडिटी या करेंसी, पर निर्भर करती है. इनका उपयोग मुख्य रूप से जोखिमों के विरुद्ध हेजिंग के लिए या सट्टेबाज़ी के उद्देश्यों से किया जाता है.
मुख्य विशेषताएं:
-
अधिक जोखिम, अधिक पुरस्कार: जटिल होने के कारण बिगिनर्स के लिए आदर्श नहीं.
-
लचीला उपयोग: इनका उपयोग संभावित हानियों के विरुद्ध हेजिंग के लिए या भावी कीमतों पर सट्टा लगाने के लिए किया जा सकता है.
उदाहरण: फ्यूचर्स, ऑप्शंस और स्वॉप्स.
6. कमोडिटी: भौतिक वस्तुओं में इन्वेस्ट
कमोडिटी में गोल्ड, सिल्वर, ऑइल या कृषि उत्पाद जैसी भौतिक वस्तुएं आती हैं. कमोडिटी में इन्वेस्ट से महंगाई के विरुद्ध हेज मिलती है और पोर्टफोलियो का विविधीकरण होता है.
मुख्य विशेषताएं:
-
भौतिक एसेट: भौतिक वस्तुओं द्वारा समर्थित.
-
महंगाई से बचाव: कमोडिटी अक्सर आर्थिक अनिश्चितता के दौरान मूल्य बनाए रखती हैं.
-
अस्थिर कीमतें: कीमतें वैश्विक आपूर्ति और मांग पर निर्भर करती हैं.
उदाहरण:
गोल्ड एक लोकप्रिय कमोडिटी है जिसे इन्वेस्टर मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौरान सुरक्षित एसेट के रूप में खरीदते हैं.
सिक्योरिटीज़ में विविधीकरण क्यों महत्वपूर्ण है?
विभिन्न सिक्योरिटीज़ के मिश्रण में इन्वेस्ट से जोखिम और पुरस्कार के बीच बैलेंस प्राप्त किया जा सकता है. जैसे,:
-
स्टॉक ग्रोथ की संभावना प्रदान करते हैं.
-
बॉन्ड स्थिरता और स्थिर आय सुनिश्चित करते हैं.
-
म्यूचुअल फंड और ईटीएफ आपके इन्वेस्टमेंट को डाइवर्सिफाई करते हैं.
इन्हें जोड़कर, आप एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाते हैं जो आपके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता के साथ मेल खाता है.
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनने का अर्थ है इन्वेस्ट का जानकार बनना और स्वतंत्र निर्णयों के माध्यम से अपने वित्तीय भविष्य का नियंत्रण अपने हाथों में लेना. इन्वेस्ट की बुनियादी बातें समझ लेने से आप पूरे विश्वास से वित्तीय बाज़ार का लाभ ले पाएंगे और अपने इन्वेस्ट लक्ष्य हासिल कर पाएंगे.
इन्वेस्ट का अर्थ केवल पैसे बनाना नहीं है; बल्कि एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य बनाना भी है. अपने इन्वेस्ट का सफर आज ही शुरू करें और हर भारतीय को आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनाने के सीडीएसएल के मिशन का हिस्सा बनें!


