- मुख्य कंटेंट पर जाएं
- स्क्रीन रीडर एक्सेस
- बीटा वर्जन
स्टॉक मार्केट से पैसे कमाने की शानदार संभावनाओं के बारे में लगभग हर किसी को पता है, लेकिन आप शायद सोच रहे हैं कि शुरुआत कहां से करें. आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इस लेख में हम सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्ट से पहले के 7 विचारणीय चरणों के बारे में बताएगे. इससे उन्हें लाभ हो सकता है जो सिक्योरिटीज़ मार्केट में इन्वेस्ट करना अभी-अभी शुरू कर रहे हैं और इन्वेस्ट की बुनियादी बातें सीखना चाहते हैं, क्योंकि इन्वेस्ट का दायरा किसी सिक्योरिटीज़ में बस अपना पैसा लगाने तक सीमित नहीं है. इसमें सिक्योरिटीज़ मार्केट की बुनियादी बातों को जानना, उसके काम करने के तरीके को समझना, सिक्योरिटीज़ में उतार-चढ़ाव होने के कारण और तरीके को समझना और उन बातों को समझना शामिल है जो आपको बेहतर इन्वेस्ट करने में मदद दे सकती हैं. इन चरणों पर विचार करें और नए इन्वेस्ट से आगे बढ़कर जानकार इन्वेस्टर बन जाएं.
1. अपने इन्वेस्टमेंट के लक्ष्यों को सेट करें
मार्केट में किसी सिक्योरिटी में इन्वेस्ट करने का निर्णय लेने से पहले, पहला चरण है अपने इन्वेस्ट के लिए लक्ष्य तय करना. आप अपने उद्देश्यों का विस्तृत विश्लेषण कर सकते हैं या अपने इन्वेस्ट का कारण या इन्वेस्ट के उद्देश्य निर्धारित कर सकते हैं. क्या आप अपने मुख्य आय के स्रोत का इन्वेस्ट करना चाहते हैं, या फिर आप रिटायरमेंट फंड या अपने बच्चे की शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं? इन बातों से आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आप छोटी अवधि के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं या लंबी अवधि के लिए; साथ ही आपको इन्वेस्ट या ट्रेडिंग में से एक को चुनने में भी मदद मिलेगी.
2. निर्धारित करें कि आप कितना इन्वेस्ट कर सकते हैं
खुद से अगला सवाल यह पूछें कि आप अपनी वित्तीय स्थिति को जोखिम में डाले बिना कितना इन्वेस्ट करना चाहते हैं. अपने आय स्रोतों, बचत और लोन का विश्लेषण करके अपनी इन्वेस्ट क्षमता का अनुमान लगाएं. इन्वेस्ट शुरू करने से पहले आप मज़बूत वित्तीय नींव स्थापित करें और एक एमरजेंसी बैकअप फंड बना लें.
3. सही इन्वेस्टमेंट विकल्प चुनें
अपने इन्वेस्ट के लक्ष्य और बजट को तय कर चुकने के बाद अब है समय इन्वेस्ट करने का. अगला चरण है सही इन्वेस्ट विकल्प ढूंढना. सिक्योरिटीज़ मार्केट में वे सारी सिक्योरिटीज़ शामिल हैं जो लोगों की खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. विकल्प तो कई हैं, लेकिन सही विकल्प में इन्वेस्ट करने से आपको अपने रिटर्न को अधिकतम करने में मदद मिलेगी. नए इन्वेस्टर को इन्वेस्ट के लिए सही स्टॉक ढूंढने में काफी समय और प्रयास लग सकता है. इस खोज में मदद के लिए आप किसी सलाहकार की सेवाएं ले सकते हैं. इसके अलावा दूसरों पर निर्भर न रहने और लंबी अवधि की ग्रोथ पाने के लिए खुद रिसर्च करना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि आप जान सकें कि अपनी संपत्ति का इन्वेस्ट कहां और कैसे करें. कंपनी के पिछले प्रदर्शन को ट्रैक करने और उसके मैनेजमेंट का, ईपीएस (अर्निंग्स पर शेयर) और पीआरई (प्रॉफिट अर्निंग रेशियो) इत्यादि आंकड़ों का, प्रतिस्पर्धात्मक लाभ और हानियों का व बैलेंस शीट, इनकम शीट और रेवेन्यू जैसे वित्तीय स्टेटमेंट का विश्लेषण करने पर विचार करें. कंपनी का विस्तृत विश्लेषण करने से आपको लंबी अवधि में अधिक लाभप्रद इन्वेस्ट करने में मदद मिल सकती है.
4. भाग्य को नहीं, कौशल को चुनें
केवल भाग्य या सहज आदत के आधार पर इन्वेस्ट करने से पहले कई बार सोचें. यह नए इन्वेस्टर्स के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है! हो सकता है कि हमारा मानना हो कि एक सिक्यॉरिटी में विशेष लाभ हो सकता है और हम हमारा सारा पैसा उसी में लगा दें. हो सकता है कि आपको कोई बड़ी टिप मिले और आप कमाई की आशा में लगे हों. लेकिन, सिक्योरिटीज़ मार्केट में कब क्या हो जाए यह कहना कठिन है और यह मार्केट ऊपर-नीचे होता रहता है. सिक्योरिटीज़ मार्केट में इन्वेस्ट करना रोमांचक है, लेकिन भाग्य की बजाए कौशल पर आधारित वास्तविक दृष्टिकोण रखने से नुकसान का जोखिम कम हो सकता है और आपके पोर्टफोलियो की शक्ति बरकरार रह सकती है.
5. विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो बनाएं.
जब आप अलग-अलग कंपनियों, उद्योगों और मार्केट्स की अलग-अलग सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो ऐसे पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड यानी विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो कहते हैं. इससे कुल नुकसान का जोखिम घटता है और लंबी अवधि में कमाई की संभावना बढ़ती है. अगर आप अपने इन्वेस्टमेंट विविधतापूर्ण नहीं बना सकते हैं तो ईटीएफ और म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प चुनें, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में विविधता पहले से ही होती है.
6. भविष्य के लिए इन्वेस्ट करें.
डे ट्रेडिंग फटाफट पैसे कमाने का एक आकर्षक तरीका भले ही लगे, लेकिन सिक्योरिटीज़ मार्केट में लंबी अवधि तक इन्वेस्ट करने पर ही पर्याप्त लाभ मिलता है, साथ ही नियमित अंतरालों पर भी इन्वेस्ट करना होता है. अपना सारा पैसा एक बार में मार्केट में इन्वेस्ट करके इंतज़ार करने की बजाए, अपनी बचत को या विशेष रूप से मार्केट में इन्वेस्ट हेतु अपने वेतन से अलग निकाली गई एक राशि को नियमित अंतराल पर इन्वेस्ट करें; इससे लंबी अवधि में आपका कुल रिटर्न बढ़ेगा.
7. किसी सलाहकार या ब्रोकर की सेवाएं लें.
आप इन्वेस्टमेंट संबंधी सलाह के लिए किसी सिक्योरिटीज़ सलाहकार या ब्रोकर से परामर्श कर सकते हैं. इन प्रोफेशनल के पास मार्केट में काम करने का वर्षों का अनुभव होता है और वे मार्केट के हालात पर बेहतर सलाह दे सकते हैं. हालांकि, केवल सलाह पर निर्भर रहने का सुझाव नहीं दिया जाता है. अभी पारंपरिक इन्वेस्टमेंट सलाहकारों से अधिक उन्नत और सुलभ तरीके मौजूद हैं. जैसे, आप ऑनलाइन ब्रोकरेज खाता खोल सकते हैं जिससे आपको इन्वेस्टमेंट संबंधी सलाह पाने में मदद मिलेगी और जहां से चाहें, वहां से सिक्योरिटीज़ खरीदने और बेचने की सुविधा भी मिलेगी.
निष्कर्ष
हालांकि इन्वेस्टर्स के लिए सिक्योरिटीज़ मार्केट में इन्वेस्ट करने और पैसे कमाने की बेहतर गुंजाइश होती है, लेकिन यह उतना आसान नहीं है. कई बातों से स्टॉक का गिरना-उठना प्रभावित होता है. आप वास्तिवक दृष्टिकोण अपनाकर और जानकारीपूर्ण निर्णय लेकर अपने इन्वेस्ट से अधिकतम लाभ पा सकते हैं.
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनें
आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनने का अर्थ है इन्वेस्ट का जानकार बनना और स्वतंत्र निर्णयों के माध्यम से अपने वित्तीय भविष्य का नियंत्रण अपने हाथों में लेना. इन्वेस्ट की बुनियादी बातें समझ लेने से आप पूरे विश्वास से वित्तीय बाज़ार का लाभ ले पाएंगे और अपने इन्वेस्ट लक्ष्य हासिल कर पाएंगे.
इन्वेस्ट का अर्थ केवल पैसे बनाना नहीं है; बल्कि एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य बनाना भी है. अपने इन्वेस्ट का सफर आज ही शुरू करें और हर भारतीय को आत्मनिर्भर इन्वेस्टर बनाने के सीडीएसएल के मिशन का हिस्सा बनें!
